Popular Posts

CM Sai Meets Kurmi Samaj Delegation | LawNotify.in

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की सौजन्य भेंट, 80वें महा-अधिवेशन का दिया निमंत्रण

रायपुर, 18 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 21 और 22 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम चाँपा (सैंहा) में आयोजित होने वाले 80वें छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महा-अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महा-अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए समाज को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, केंद्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राज प्रधान बलौदाबाजार श्रीमती सुनीता वर्मा, चन्दखुरी के चिन्ता राम वर्मा, रायपुर के जगेश्वर प्रसाद वर्मा, अर्जुन राज हरी राम वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, रघुनंदन वर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।