1
1
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे (चकरभाठा) के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में विकसित होने का मार्ग अब पूरी तरह साफ हो गया है। सोमवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारतीय सेना द्वारा 290.8 एकड़ सैन्य भूमि का स्वामित्व विधिवत रूप से जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।
4C श्रेणी में उन्नयन होने से बिलासपुर की देश के बड़े महानगरों के साथ सीधी हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेना के कर्नल ए. मजूमदार, कर्नल दिनेश पट्टाभि, लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज सिंह और रक्षा संपदा अधिकारी मोहम्मद शाद आलम मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. वीरेन सिंह, एडीएम ज्योति पटेल और एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।