Popular Posts

Supriya Singh Felicitated by CM After CDS Rank 4 | LawNotify.in

सीडीएस में ऑल इंडिया चौथी रैंक, मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनीं लेफ्टिनेंट

रायपुर, 18 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली की सुप्रिया सिंह को सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त करने और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया। मंत्रालय महानदी भवन स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुप्रिया और उनके परिजनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार भी उपस्थित रहे।

23 वर्षीय सुप्रिया सिंह मुंगेली जिले के ग्राम टेढ़ाधौंरा की निवासी हैं और किसान परिवार से आती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। उन्होंने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन) की पढ़ाई पूरी की।

इंजीनियरिंग के दौरान उन्होंने एनसीसी जॉइन किया और जूनियर अंडर ऑफिसर के पद तक पहुंचीं। एनसीसी के प्रशिक्षण ने उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया। वर्ष 2023 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की और शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत एसएसबी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की। सुप्रिया की सफलता से मुंगेली सहित पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।