1
1
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
May 18, 2026 : Security and Intelligence Services (SIS) द्वारा एमसीबी जिले में युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत आयोजित इस विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती की जाएगी। भर्ती शिविर जनपद पंचायतों और शासकीय आईटीआई संस्थानों में आयोजित होंगे, जहां चयनित युवाओं को निजी सुरक्षा क्षेत्र में स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा।
भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम लंबाई 167 सेंटीमीटर और वजन 56 से 100 किलोग्राम होना आवश्यक है। सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है तथा न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
इसके अलावा C-I-T-@DH@SLV पद के लिए 12वीं पास और G-T-O पद के लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए भी निर्धारित आयु सीमा और शारीरिक मानक तय किए गए हैं।
चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 18 हजार रुपये से 37 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह वेतन राज्य के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप होगा। कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। विशेष रूप से चयनित कर्मियों के बच्चों के लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की व्यवस्था और 65 वर्ष तक रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। 18 और 19 मई 2026 को जनपद पंचायत भरतपुर, 20 और 21 मई को जनपद पंचायत खड़गवां-चिरमिरी, 22 मई को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, 25 मई को शासकीय आईटीआई जनकपुर, 26 मई को शासकीय आईटीआई चिरमिरी पोंड़ी और 27 मई को शासकीय आईटीआई मनेंद्रगढ़ में भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू स्थल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा पंजीयन एवं प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 350 रुपये साथ लाना अनिवार्य होगा।
इस भर्ती अभियान में केवल एमसीबी जिले ही नहीं बल्कि अन्य जिलों और राज्यों के उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7987723716 और 8310564861 पर संपर्क कर सकते हैं।