Monday, 14 September, 2026

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा मामले में जांच समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी रिपोर्ट


Judge Inquiry Committee Submits Report on Justice Yashwant Varma Allegations to Lok Sabha Speaker Om Birla

May 18, 2026 : न्यायमूर्ति श्री यशवंत वर्मा से जुड़े आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने मंगलवार को संसद भवन में अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को सौंप दी। यह रिपोर्ट न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत निर्धारित वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन में प्रस्तुत की गई है। रिपोर्ट को उचित समय पर संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा जाएगा।

समिति के पीठासीन अधिकारी एवं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर तथा कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी.वी. आचार्य के साथ 18 मई 2026 को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष को यह रिपोर्ट सौंपी।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए इस समिति का गठन 12 अगस्त 2025 को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया था।