Friday, 18 September, 2026

कांकेर में नेशनल लोक अदालत की तैयारी, अधिकाधिक मामलों के निराकरण पर जोर


Principal District and Sessions Court Kanker _ LawNotify.in

आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली द्वितीय नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिला न्यायालय कांकेर में अधिवक्ता संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार टामक ने की।

बैठक में विशेष रूप से ऐसे लंबित प्रकरणों पर ध्यान केंद्रित किया गया जो राजीनामा एवं समझौते के माध्यम से निपटाए जा सकते हैं। इन मामलों को नेशनल लोक अदालत के जरिए अधिकतम संख्या में निराकृत करने पर जोर दिया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने पक्षकारों को समझाकर समझौता योग्य प्रकरणों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित निराकरण संभव हो सके।

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांकेर श्री भास्कर मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन तथा अधिवक्ता संघ कांकेर के सदस्य उपस्थित रहे।