1
1
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
दंतेवाड़ा में आगामी 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय सदन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि लोक अदालत के तहत दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बचेली के न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों में भी खंडपीठों का गठन किया जाएगा। आयोजन वर्चुअल और भौतिक, दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
इस अवसर पर न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और विभिन्न विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, नगर पंचायत, श्रीराम फाइनेंस, चोलामंडलम फाइनेंस सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि और पैरालीगल वालंटियर्स शामिल रहे।
बैठक में यह भी बताया गया कि लोक अदालत में समझौता होने पर नगर पंचायत, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक सहित अन्य विभागों द्वारा नियमानुसार ब्याज में छूट दी जाएगी।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे पक्षकारों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी दें और नियमों के अनुसार छूट प्रदान करें, ताकि लोक अदालत का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके।