Friday, 04 September, 2026

दंतेवाड़ा में 9 मई को नेशनल लोक अदालत: सफल आयोजन के लिए तैयारी बैठक आयोजित


Principal District and Sessions Court South Bastar Dantewada _ LawNotify.in

द्वितीय नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 के सफल आयोजन को लेकर दंतेवाड़ा में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष कुमार आदित्य ने न्याय सदन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की।

बैठक में बताया गया कि नेशनल लोक अदालत के तहत दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बचेली के न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों में भी खण्डपीठों का गठन किया जाएगा। लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल और भौतिक, दोनों माध्यमों से किया जाएगा।

इस दौरान न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और विभिन्न विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें बैंकिंग संस्थान, वित्तीय कंपनियां, नगर पंचायत, विद्युत विभाग, बीएसएनएल, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग शामिल रहे। पैरालीगल वालंटियर्स की भी उपस्थिति रही।

बैठक में यह भी बताया गया कि लोक अदालत में समझौते की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा नियमों के तहत ब्याज में छूट दी जाएगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे पक्षकारों को अधिकतम लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें और नियमानुसार राहत प्रदान करें, ताकि लोक अदालत का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके।